Diwali 2021 | Happy Diwali Wishes - जानिए सुबह मुहूर्त, पूजा विधि:
 |
| Diwali 2021 | Happy Diwali Wishes |
दिवाली या जिसे दीपावली भी कहते है, यह हिन्दू, सिख और अन्य का एक प्रमुख त्योहार है। दीपावली अर्थात दीपों की पंक्ति, कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्री राम ,रावण का वध करके 14 वर्षों के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में संपूर्ण अयोध्या वासिओ ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था, तभी से यह दीपवाली पर्व के रूप में मनाया जाता है। दिवाली अंधेरे पर प्रकाश की आध्यात्मिक जीत का प्रतीक है।
दिवाली कब है ?
 |
| Happy Diwali Wishes | दिवाली कब है ? |
हिंदू कैंलेंडर के अनुसार इस वर्ष 'दिवाली' 04 नवंबर 2021 गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाएगी। इस वर्ष लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के बाद 6:09 pm से लेकर 8:02 pm तक है।
धनतेरस कब है ?
 |
| दीपावली की शुभकामनाऐ | Wishthem.in |
धनतेरस का पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदिशि तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नोवेम्बर 2021 की तारीख, दिन मंगलवार को मनाया जायेगा और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त की शुरुवात 11:00 बजे से हो जाएगी।
दीपावली पर्व की शुरुआत चार दिन पहले धनतेरस(भाग्य का दिन) से ही शुरु हो जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्त्व है। धनतेरस के दिन कुछ भी खरीदना शुभ माना जाता है, मुख्य रूप से लोग किसी प्रकार के पात्र या बर्तन, अथवा झाड़ू खरीदना भी बहुत ही शुभ मानते है। कुछ लोग बड़े वाहन की खरीदारी भी करते है। हम ये कह सकते है लोग इस दिन अपनी क्षमता के अनुरुप कुछ न कुछ अवश्य खरीदते है।
Diwali 2021: पूजा विधि -
 |
| शुभ-दिवाली-2021-Wishthem.in |
दीपावली के दिन मुख्य रूप से लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करते है और इसकी तैयारी कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है। इसके लिए लोग अपने पूरे घर की साफ़-सफाई करते है और पुताई भी करते है जिससे माता लक्ष्मी का आगमन हो सके। दिवाली के दिन लोग नए-नए वस्त्र पहनकर लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की आराधना करते है, और सुख समृद्धि तथा धन की कामना करते है,अपने घरों में खूबसूरत रंगोली बनाते है और लोग अपने घर के सभी द्वारों पर दिया और मोमबत्ती जलाते है उसके बाद पटाखे भी फोड़ते है और खूब धमाल करते है। स्वादिष्ट पकवान और नए कपड़े दिवाली समारोह का सबसे अभिन्न अंग हैं। इस दिन काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के स्थापना में स्थान और दिशा का विशेष ध्यान रखा जाता है। गणेश भगवान को हमेशा लक्ष्मी माता के बायीं ओर स्थापित करते है। ऐसा माना जाता है की लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की पूजा करते समय यदि श्रद्धालु का मुख पूर्व दिशा की ओर हो तो घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। इसके बाद प्रथम पूज्य गणपति बप्पा का आवाहन करते है, फिर लक्ष्मी और गणेश का ध्यान केरते है तथा वस्त्र, धू प, ताम्बूल, गंध, अक्षत, पुष्प, दिप, सुपारी और दक्षिणा इत्यादि समर्पित करते है।
Happy Diwali Wishes:
 |
| Diwali-Wishes-2021-Wishthem.in |
दिवाली के दिन हिन्दू व्यापारिओं के लिए विशेष दिन होता है यह कई व्यापारिक समुदायों के लिए, वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है। वे इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष
पूजा-अर्चना करते है। दिवाली के दिन हिन्दू व्यापारिओं के लिए विशेष दिन होता है वे अपने पुराने बहि-खातों का समापन करते है और नए बही-खातों की शुरुवात उनकी पूजा-अर्चना करके करते है।
|
| शुभ दिवाली 2021 |
Diwali Wishes:
 |
| Happy-Diwali-Wishes |
 |
| Happy-Diwali-Wishes |
 |
| Happy-Diwali-Wishes |
 |
| Happy-Diwali-Wishes |
दिवाली में लक्ष्मी माता और गणेश भगवान लोगो और उनके परिवारों के लिए समृद्धि, कल्याण, धन और ढेर सारी खुशियां लाती है।
From Wishthem.in:-
शुभ दिवाली | शुभ दीपावली
🙏
0 Comments